Top News

आबकारी इंदौर की कार्यवाहीIndore Excise Act

 


        कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर , *श्रीमान शिवम वर्मा जी* के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी *श्री अभिषेक तिवारी जी* के द्वारा दिये निर्देशानुसार आज दिनांक 10/02/2026को कंट्रोल रूम प्रभारी श्री *देवेश चतुर्वेदी* जी और सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी *श्री मनोज कुमार अग्रवाल* के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक *आशीष कुमार जैन* वृत्त आंतरिक क्षेत्र क्रमांक 01 की टीम के द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।


     आज की कार्यवाही में गीताभवन क्षेत्र में एक दो पहिया वाहन क्र MP09SS1272 सफेद रंग की एक्टिवा (स्कूटी) पर परिवहन कर ले जाई जा रही 02 पेटी (100 पाव)देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई , बरामद मदिरा को वाहन सहित जप्त कर आरोपी रवि पिता नंदकिशोर महावर उम्र 37 वर्ष निवासी विनोबा नगर इंदौर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया| मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 60000/- रुपए है।

आज की कार्यवाही में आबकारी आरक्षकनिहाल सिंह बुंदेला, मुकेश रावत , विपुल खरे ,वीरेन्द्र पटेल,मुकेश चौहान, विनिता नगराज ,नर्मदा अलावा का सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post