Top News

77 करोड़ की सरकारी जमीन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासाWaqf Board occupies government land worth Rs 77 crore, CAG report reveals

 

मध्य प्रदेश सरकार की 77 करोड़ से ज्यादा की सरकारी जमीन पर वक्फ का कब्जा है. इसको लेकर कैग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है. मध्यप्रदेश के 20 जिलों में सरकारी जमीन को वक़्फ़ ने अपने नाम दर्ज किया. कैग की जांच में सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि वक़्फ़ ने सरकारी जमीन हड़प ली. एमपी के कई जिलों की 77 करोड़ की लगभग 33 सरकारी संपत्तियां वक्फ ने हेरफेर करके अपने नाम दर्ज करवाई. कहीं राजस्व जमीन तो कहीं वन भूमि धार्मिक यूज में चेंज करके मस्जिद मजारो के सहारे वक़्फ़ में दर्ज हुई है.


कैग की 2018 से 2024 की जांच में इन सबके बारे में जानकारी दी गई है. मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि हमने तत्काल कलेक्टर्स को जांच के निर्देश दिए हैं. एमपी वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने साफ कहा कि हमें जानकारी मिली है कि कैग की रिपोर्ट की पहले लापरवाही हुई है, तो दोषियों पर कार्यवाही करेंगे. गलत तरीके से सरकारी जमीन को वक़्फ़ में इंद्राज नहीं होने देंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post