Top News

वेनेज़ुएला में 'तेल के खेल' का क्या भारत को फ़ायदा होगा? Will India benefit from the 'oil game' in Venezuela?

 एक अप्रत्याशित, अभूतपूर्व और नाटकीय घटनाक्रम में अमेरिकी सैन्यबल वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को राजधानी काराकास से पकड़कर अमेरिका ले गए.



इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका वेनेज़ुएला के तेल भंडारों का इस्तेमाल करेगा.

राष्ट्रपति ट्रंप यह भी कह चुके हैं कि 'अमेरिका तब तक वेनेज़ुएला को चलाएगा जब तक वहाँ सत्ता का सुरक्षित, सही और समझदारी भरा बदलाव नहीं हो जाता.'

हालांकि ये कैसे होगा ये अभी स्पष्ट नहीं है.

अब तक दुनिया में जितने भी तेल भंडारों की खोज हुई है उनमें सर्वाधिक दक्षिण अमेरिकी देश वेनेज़ुएला के पास ही हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेज़ुएला में अरबों डॉलर का निवेश करें और तेल संसाधनों को विकसित करें ताकि वेनेज़ुएला के तेल को और अधिक मात्रा में निकाला जा सके.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेज़ुएला के बुरी तरह बर्बाद हो चुके तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से खड़ा करेंगी और इससे भारी मुनाफ़ा कमाएंगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post