Top News

ममता बनर्जी का सनसनीखेज आरोप, SIR प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग भाजपा IT सेल के एप का कर रही उपयोग Mamata Banerjee makes a sensational allegation: The Election Commission is using the BJP IT cell's app in the SIR process.

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग राज्य में एसआइआर प्रक्रिया को संचालित करने के लिए भाजपा के आइटी सेल द्वारा विकसित मोबाइल एप का उपयोग कर रहा है।



दक्षिण 24 परगना जिले के सागरद्वीप में आगामी गंगासागर मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपने दो दिवसीय दौरे के समापन से पहले उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान हर तरह के गलत हथकंडे अपना रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग योग्य मतदाताओं को मृत घोषित कर रहा है और बुजुर्गों, बीमारों तथा अस्वस्थ लोगों को सुनवाई में शामिल होने के लिए मजबूर कर रहा है।

इसके लिए वह भाजपा के आइटी प्रकोष्ठ द्वारा विकसित मोबाइल एप का इस्तेमाल कर रहा है। यह गैरकानूनी, असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। यह अब और नहीं चल सकता।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने यह आरोप उस दिन लगाया, जब उनकी पार्टी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि बंगाल में एसआइआर के लिए मनमानी और अनियमित कार्रवाइयों का सहारा लिया है।पार्टी ने आरोप लगाया कि एसआइआर प्रक्रिया ने राज्य में योग्य और वास्तविक मतदाताओं के लिए काफी कठिनाइयां पैदा कर दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post