Top News

वेनेजुएला को लेकर भारत चिंतित है', मादुरो की गिरफ्तारी के बाद बोले जयशंकर 'India is concerned about Venezuela,' Jaishankar said after Maduro's arrest.

नए साल के अगले ही दिन वेनेजुएला पर अमेरिका ने हमला किया। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया और वेनेजुएला में रातों रात सबकुछ बदल गया। इस घटना को लेकर पूरी दुनिया हैरान है। वहीं, अब भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।



भारतीय विदेश मंत्री का कहना है कि वेनेजुएला में जो कुछ हुआ भारत उससे काफी चिंतित है। बता दें कि भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर लक्जमबर्ग के दौरे पर हैं। वहीं, वेनेजुएला पर हमले के बाद ये जयशंकर का पहला बड़ा बयान है। 

विदेश मंत्री ने क्या कहा?

विदेश मंत्री ने कहा, "हां, वेनेजुएला की स्थिति पर हम चिंतित हैं। हम सभी पक्षों से बैठकर बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकालने की अपील करते हैं। ये वेनेजुएला के लोगों के भी बेहद जरूरी है। वेनेजुएला के साथ हमारे सालों से अच्छे संबंध रहे हैं। तो हम चाहते हैं कि वहां के लोग सुरक्षित रहें।"

लक्जमबर्ग के साथ द्विपक्षीय वार्ता

भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने लक्जमबर्ग के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री जेवियर बेटेल के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद ये बयान दिया। हालांकि, इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को ही वेनेजुएला के हालातों पर चिंता जताते हुए सभी पक्षों से शांति स्थापित करने की अपील की थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post