Top News

नितिन नबीन का पहला फैसला, बिहार की जीत से उत्साहित तावड़े को कमान और PM मोदी का दौरा, केरल चुनाव पर BJP का फोकसNitin Naveen's first decision, Tawde given command after being boosted by the Bihar victory, and PM Modi's visit: BJP's focus on the Kerala elections.

 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब अपने नए अध्यक्ष (नितिन नबीन) के साथ अपने अगले मिशन पर निकल गई है. पार्टी अध्यक्ष के रूप में नबीन ने कल मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया. जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने केरल जैसे राज्य के लिए चुनाव प्रभारी का ऐलान कर दिया. बिहार चुनाव और महाराष्ट्र में निकाय चुनाव में जीत के बाद बीजेपी को उम्मीद है कि इस दक्षिण राज्य में भी कमल जरूर खिलेगा. चुनाव प्रभारी के ऐलान के साथ ही अब पीएम मोदी भी यहां का दौरा करने जा रहे हैं.


केरल उन राज्यों में शामिल है जहां पर काफी प्रयास के बाद बीजेपी को अब तक अपेक्षित जीत नहीं मिल सकी. बीजेपी यहां पर जीत हासिल करने के लिए लंबे समय से अपने मिशन में जुटी है, लेकिन वह कामयाबी से काफी दूर है. बीजेपी में अब नितिन दौर की शुरुआत हो चुकी है, नबीन के नवीन दौर का आगाज भी पार्टी ने केरल में चुनाव प्रभारी के ऐलान के साथ किया है.

अब केरल में कमल खिलाने की कोशिश

बीजेपी ने कल मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को केरल में अगले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया. बिहार चुनाव में बीजेपी की जीत के नायकों में से एक विनोद तावड़े को यह जिम्मेदारी दी गई है. उनके साथ केंद्रीय मंत्री और पड़ोसी राज्य कर्नाटक की बेंगलुरु नॉर्थ से लोकसभा सांसद शोभा करंदलाजे को रखा गया है. वह केरल चुनाव में पार्टी की सह-प्रभारी बनाई गई हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post