महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे निकाय चुनाव के नतीजों लगातार आ रहे हैं. अब तक का नतीजों और रुझानों के मुताबिक इस चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. सबसे बड़ी बात BMC में भी शिवसेना उद्धव गुट के 25 साल के वर्चस्व तोड़ते हुए...बीजेपी-शिवसेना कब्जा करती दिख रही है.
मुंबई की जनता ने साफ कर दिया कि BMC का किंग कौन होने जा रहा है. मुंबईकर ने फडणवीस-शिंदे की जोड़ी पर भरोसा जताया है. पहली बार मुंबई का किंग बीजेपी से होगा. अब केंद्र-राज्य और BMC में बीजेपी गठबंधन का परचम लहराएगा. मुंबई की जनता ने ठाकरे परिवार को बड़ा झटका दिया. 25 साल का वर्चस्व ख़त्म
20 साल बाद उद्धव-राज का साथ आना भी काम नहीं आया. कांग्रेस अलग होकर लड़ी लेकिन किस्मत नहीं बदली. मुंबई ही नहीं महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी का डंका बजा है और सभी बड़े शहरों में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है.
महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत 29 निकाय चुनावों के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं. सुबह 10 बजे से वोटों से गिनती चल रही है. अब तक के रुझानों में BMC चुनाव में बीजेपी और ठाकरे बंधुओं के बीच मुकाबला चल रहा है. मुंबई में एनसीपी के नेता नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक को हार का सामना करना पड़ा है तो शिवसेना (शिंदे) सांसद की बेटी भी चुनाव हार गई हैं.
बीएमसी चुनाव में 195 सीटों पर आए रुझान में बीजेपी को अकेले 88 सीटों पर बढ़त हासिल हो गई है तो शिवसेना (UBT) को 58 तो राज ठाकरे की एमएनएस को 9 सीटों पर ही बढ़त मिली हुई है. इस तरह से मिलकर चुनाव लड़ रहे ठाकरे बंधुओं को भी फायदा नहीं मिला और बीजेपी को पीछे नहीं कर सके. एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 21 सीटों पर बढ़त है. कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है. अजित पवार की एनसीपी का बीएमसी में खाता खुलता नहीं दिख रहा जबकि शरद पवार की एनसीपी को सिर्फ 1 सीट पर बढ़त हासिल हो गई है. इस बीच शिंदे की शिवसेना के सांसद रविंद्र वायकर की बेटी दीप्ति वायकर को जोगेशरी से हार का सामना करना पड़ा है.
नगर निगमों में भी बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए. मुंबई के अलावा सबसे दिलचस्प नतीजे पुणे से आ रहे हैं, यहां बीजेपी और एनसीपी आमने-सामने हैं, लेकिन बीजेपी लड़ाई में काफी आगे निकल गई है. अजित पवार की एनसीपी को महज 3 सीटों पर बढ़त हासिल हो सकी है. इसके अलावा नागपुर में भी बीजेपी का दबदबा कायम नजर आ रहा है. निकाय चुनाव का पहला परिणाम कोल्हापुर से आया और 4 सीट बीजेपी के खाते में गई. वसई विरार में बहुजन विकास अघाड़ी आगे चल रही है.

Post a Comment