यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में बिल्सी में व्यापारिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन उनका नेतृत्व करते वरिष्ठ भाजपाई दिखाई दिए। इस पूरे प्रदर्शन में कई भाजपा के वर्तमान पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारी नजर आ रहे थे। व्यापारियों ने पैदल मार्च निकालते हुए यूजीसी हाय हाय ....काला कानून वापस लो ....सवर्ण एकता जिंदाबाद जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया गया।
विरोध में भाजपा के यह लोग रहे शामिल
शैलेंद्र शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, पूर्व नगर अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रभारी, अजय प्रताप भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, मोहित गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष, पवन उपाध्याय सेक्टर संयोजक, गोविंद सोलंकी आइटी सेल संयोजक, तेज प्रताप नगर उपाध्यक्ष भाजपा, अतुल शर्मा मंडल मीडिया प्रभारी बिल्सी ग्रामीण, सोनू शर्मा मंडल मंत्री मुजरिया, गौरव उपाध्याय बूथ अध्यक्ष, जितेंद्र शर्मा नगर मंत्री, टिंकू गुप्ता नगर मंत्री, अमन वार्ष्णेय बूथ अध्यक्ष, प्रदीप कुमार सेक्टर संयोजक मुजरिया, भुवनेश शर्मा सेक्टर संयोजक मुजरिया।

Post a Comment