Top News
Loading...

दूध पर महंगाई की मार जारी

सर्दियों में भी कीमतों पर दबाव, कुछ वेरिएंट पहले ही 8 रुपए लीटर तक महंगे



नई दिल्ली। आम आदमी को सर्दियों में दूध सस्ता होने की उम्मीद रहती है, लेकिन इस बार तस्वीर उलट है। केयरएज रेटिंग्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 में कुछ दूध वेरिएंट की खुदरा कीमतें अब तक 4 से 8 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुकी हैं। नवंबर में ही अलग-अलग कंपनियों ने 2 से 6 रुपए तक दाम बढ़ाए हैं।


सबसे चिंता की बात यह है कि अक्टूबर से फरवरी को आमतौर पर दूध की उपलब्धता बढ़ने का समय माना जाता है। इसके बावजूद पशु चारे और आहार की महंगाई, कुछ इलाकों में दूध में वसा की कम मात्रा, खरीद लागत तथा प्रसंस्करण, पैकेजिंग और परिवहन खर्च बढ़ने से कंपनियों पर दबाव है।


केयरएज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 के बाकी हिस्से में भी दूध के दाम ऊंचे बने रह सकते हैं। यानी आने वाले महीनों में आम परिवार के बजट पर दूध की महंगाई का दबाव कम होता नजर नहीं आ रहा।

Post a Comment

और नया पुराने