Top News
Loading...

रुपए की मजबूती बनेगी चुनौती?

मुख्य आर्थिक सलाहकार बोले—सस्ता कच्चा तेल और बढ़ता विदेशी निवेश भारत के पक्ष में बदल सकते हैं तस्वीर



नई दिल्ली। लगातार कमजोर रुपए की चिंता के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने बिल्कुल उलटी संभावना जताई है। उनका कहना है कि वित्त वर्ष 2027-28 में भारत के सामने रुपए को कमजोर होने से बचाने के बजाय उसकी मजबूती को संभालने की चुनौती आ सकती है।


नागेश्वरन के मुताबिक, यदि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहती है तो भारत को बड़ा फायदा हो सकता है। सस्ती ऊर्जा से आयात लागत और महंगाई घटने के साथ आर्थिक वृद्धि को गति मिल सकती है। दूसरी ओर विदेशी पूंजी का भारत की ओर रुख बढ़ने से रुपए पर मजबूती का दबाव बन सकता है।


विदेशी निवेश में हालिया सुधार भी संकेत दे रहा है कि निवेशकों का भरोसा लौट रहा है। नवंबर में विदेशी निवेश का प्रवाह मजबूत रहा और रुपया अक्टूबर के निचले स्तर से भी सुधरा है। हालांकि यह अनुमान कई वैश्विक परिस्थितियों पर निर्भर है।

Post a Comment

और नया पुराने