आरबीआई के पत्र के बाद बोर्ड और चेयरमैन पर बढ़ी जिम्मेदारी, 26 नवंबर की बैठक अहम
मुंबई। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर बाजार में सूचीबद्धता को लेकर बड़ा मोड़ आ गया है। 16 नवंबर को भारतीय रिजर्व बैंक ने कंपनी को स्पष्ट रूप से अपर लेयर गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी से जुड़े सभी नियमों का पालन करने को कहा है, जिसमें शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की अनिवार्यता भी शामिल है।
अब 26 नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में सूचीबद्धता की रणनीति और आगे की प्रक्रिया पर फैसला होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे की राय के आधार पर बोर्ड और चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन पर आरबीआई के निर्देशों के अनुपालन की जिम्मेदारी डालने की तैयारी है।
टाटा ट्रस्ट्स करीब 66 प्रतिशत हिस्सेदारी के बावजूद सूचीबद्धता का विरोध कर रहा है और कंपनी के पुनर्गठन का विकल्प सुझा चुका है। वहीं बोर्ड सूचीबद्धता की दिशा में आगे बढ़ता दिख रहा है। ऐसे में 26 नवंबर की बैठक टाटा समूह के भविष्य के स्वामित्व और नियंत्रण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें