Top News
Loading...

इफ्फी में गांधी पदक की जंग


 शांति, सहिष्णुता और सामाजिक न्याय पर आधारित 10 फिल्में मैदान में; अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल करेगा फैसला



गोवा में चल रहे 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आईसीएफटी-यूनेस्को गांधी पदक के लिए 10 भारतीय और विदेशी फिल्मों के बीच मुकाबला है। 20 से 28 नवंबर तक आयोजित महोत्सव में चुनी गई फिल्मों की कहानियां शांति, सहिष्णुता, सामाजिक न्याय, मानवीय संवेदना और सांस्कृतिक संवाद जैसे विषयों पर केंद्रित हैं। 


भारत की ओर से ‘कबीर सर का आखिरी लेसन’, ‘स्क्रॉल’ और ‘सेव मिच्चर’ प्रतियोगिता में शामिल हैं। विदेशी फिल्मों में ‘कॉल मी क्वीन’, ‘मारी मैडलीन’, ‘अवर टाइम विल कम’, ‘रहमा’, ‘स्ट्रॉबेरीज’, ‘द फार्म’ और ‘विल यू स्टिल बी माई फ्रेंड’ शामिल हैं। 


चार सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल की अध्यक्षता अल्जीरिया के प्रो. अहमद बेजाउई करेंगे। यह पुरस्कार महात्मा गांधी के अहिंसा, सहिष्णुता और अंतर-सांस्कृतिक समझ के आदर्शों को प्रतिबिंबित करने वाली फिल्म को दिया जाता है।

Post a Comment

और नया पुराने