Top News
Loading...

मोदी-शाह वार्ता आज

: भारत-नेपाल संबंधों के साथ ऊर्जा, रेल संपर्क और विकास परियोजनाओं पर होगी अहम चर्चा



नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। हैदराबाद हाउस में होने वाली बैठक में दोनों नेता भारत-नेपाल संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा करेंगे और साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। 


वार्ता में ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, संपर्क सुविधा, बुनियादी ढांचा, आपदा प्रबंधन और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहने की संभावना है। दोनों नेता कई पूरी हो चुकी परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे और कुछ नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। 


बालेन्द्र शाह का प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला भारत दौरा है। वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग से जुड़े कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और उनका आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।

Post a Comment

और नया पुराने