: 5,610 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, शिक्षा-कौशल और रोजगार को बताया प्राथमिकता
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर का विकास और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। अरुणाचल प्रदेश में रविवार को 5,610 करोड़ रुपये से अधिक की चार प्रमुख विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए शाह ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
शाह ने सीमावर्ती गांवों को देश के ‘अंतिम गांव’ के बजाय ‘प्रथम गांव’ के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि 11 सीमावर्ती जिलों में चल चिकित्सा इकाइयां शुरू की गई हैं। इनमें दूरस्थ चिकित्सा, क्षय रोग जांच, डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी जैसी सुविधाएं हैं।
उन्होंने अरुणाचल में दूध, अंडे, मांस और मछली का स्थानीय उत्पादन बढ़ाकर करीब 32 हजार परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य भी रखा।

एक टिप्पणी भेजें