Top News
Loading...

राम-जानकी धाम जुड़ेंगे रेल से

उपशीर्षक: मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज सरयू-कमला एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी



अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच आज नई साप्ताहिक रेल सेवा शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह नई दिल्ली से वीडियो माध्यम के जरिए सरयू-कमला एक्सप्रेस को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। 


यह रेल सेवा भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मभूमि माने जाने वाले जनकपुरधाम को सीधे रेल संपर्क से जोड़ेगी। करीब 604 किलोमीटर की यात्रा बिहार और उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी। 


रेल सेवा से श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होने के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक और जनसंपर्क संबंधों को भी नई मजबूती मिलेगी।

Post a Comment

और नया पुराने