Top News
Loading...

रेप के आरोपी जज ही कर रहे पॉक्सो मामलों की सुनवाई!

अतिरिक्त जिला जज अशोक भारतेन्दु पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन से मांगा जवाब



न्याय की चौखट पर उठे सवाल अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए हैं। दुष्कर्म के मामले में अभियोजन का सामना कर रहे अतिरिक्त जिला जज अशोक भारतेन्दु के पॉक्सो अदालत में न्यायिक जिम्मेदारी निभाने को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन और संबंधित न्यायिक अधिकारी को नोटिस जारी किया है।


मामले में वर्ष 2022 में दिल्ली के मयूर विहार थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपों की जांच के बाद आरोपपत्र दाखिल हुआ और निचली अदालत ने मामले में संज्ञान लिया। आरोपी न्यायिक अधिकारी के खिलाफ आरोप अभी न्यायिक परीक्षण के अधीन हैं।


शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया है कि गंभीर यौन अपराध के मामले का सामना कर रहे अधिकारी को बच्चों से जुड़े संवेदनशील मुकदमों की सुनवाई की जिम्मेदारी कैसे दी जा सकती है।


सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल उन्हें पद से हटाने का आदेश नहीं दिया है। अदालत ने लंबित सतर्कता जांच की प्रगति पर भी चिंता जताई। अगली सुनवाई 11 दिसंबर को निर्धारित है।

Post a Comment

और नया पुराने