Top News
Loading...

रेलवे ट्रैक पर धमाका, बड़ी रेल दुर्घटना टली!

श्रीगंगानगर में ट्रेन गुजरने के करीब 45 मिनट बाद विस्फोट, पटरी के स्लीपर टूटे; एटीएस और आईबी जांच में जुटीं



राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर संदिग्ध विस्फोट ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव 50 जीबी के पास मंगलवार रात हुए धमाके से रेलवे ट्रैक के नीचे लगे दो सीमेंट स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए और करीब दो फीट गहरा गड्ढा बन गया।

राहत की बात यह रही कि घटना से लगभग 45 मिनट पहले अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जा रही यात्री ट्रेन इस रास्ते से गुजर चुकी थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना के बाद एटीएस, आईबी, सीआईडी, पुलिस और रेलवे की टीमें जांच में जुट गईं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है। एहतियातन रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ।

पुलिस के मुताबिक, धमाके के पीछे किसका हाथ है और इसका उद्देश्य क्या था, अभी स्पष्ट नहीं है। हाल में बरामद आरडीएक्स से भी फिलहाल कोई संबंध सामने नहीं आया है।

रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में चूक हुई या सुनियोजित साजिश थी, जांच के नतीजे अब बेहद अहम होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने