2027 से रैंक आधारित मेरिट की तैयारी, परसेंटाइल सिस्टम हटाने को एनएमसी की सैद्धांतिक मंजूरी
मेडिकल स्नातकोत्तर दाखिले की व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि नीट-पीजी और नीट-सुपर स्पेशियलिटी में परसेंटाइल आधारित व्यवस्था की जगह रैंक आधारित मेरिट प्रणाली अपनाने का प्रस्ताव है। इसे 2027 से लागू करने की तैयारी है।
12 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने इस बदलाव को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। नई व्यवस्था में परिणाम में परसेंटाइल के बजाय अभ्यर्थियों की रैंक जारी करने का प्रस्ताव है। हालांकि, अंतिम नियम अभी तैयार होने बाकी हैं।
इस बदलाव का उद्देश्य काउंसलिंग में देरी कम करना और खाली सीटों की समस्या से निपटना है। साथ ही, समिति ने सीटें भरने के लिए पात्रता मानकों में अत्यधिक कटौती से बचने की सिफारिश की है।
अब सवाल है कि नई व्यवस्था से मेधावी अभ्यर्थियों को कितना लाभ मिलेगा और दाखिले की प्रक्रिया कितनी पारदर्शी बनेगी।

एक टिप्पणी भेजें