तीन साल के कामकाज का हिसाब भाजपा के शीर्ष नेताओं के सामने होगा
भोपाल। मध्यप्रदेश में मोहन सरकार के मंत्रियों और विधायकों को अब अपने कामकाज का पूरा हिसाब देना होगा। 21 और 22 दिसंबर को होने वाली बैठक में मंत्रियों से तीन साल की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश कराया जाएगा। करीब 60 बिंदुओं पर विभागीय कामकाज, योजनाओं की प्रगति और सरकार के फैसलों के असर का ब्योरा लिया जाएगा।
खास बात यह है कि मंत्रियों को भाजपा के चार प्रमुख नेताओं के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रखना होगा। इसमें उपलब्धियों के साथ कमजोर प्रदर्शन और लंबित योजनाओं पर भी सवाल हो सकते हैं। सरकार और संगठन अब अगले चुनाव से पहले मंत्रियों के कामकाज का आकलन करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट कार्ड के आधार पर मंत्रियों की जिम्मेदारियों और प्रदर्शन की समीक्षा भी हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें