सीआरपीएफ नाके पर बाइक सवार हमलावरों की फायरिंग, तीन जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार दोपहर आतंकियों ने सीआरपीएफ की नाका पार्टी को निशाना बनाकर अचानक गोलीबारी कर दी। अखरन-मीर बाजार इलाके में करीब 2:15 बजे बाइक सवार हमलावरों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। हमले में तीन सीआरपीएफ जवान घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक एक जवान की हालत गंभीर बताई गई, जबकि अन्य घायल जवानों की स्थिति स्थिर है।
हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। त्वरित प्रतिक्रिया दलों को मौके पर भेजकर हमलावरों की तलाश में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। आसपास अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की साजिश का पता लगाने में एजेंसियां जुटी हैं।

एक टिप्पणी भेजें