स्पेन का इजराइल पर हमला, PM सांचेज बोले- गाजा में जारी है ‘नरसंहार’; हथियार प्रतिबंध पर जोर



न्यूयॉर्क। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा युद्ध को लेकर इजराइल की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू सरकार गाजा में जिस कार्रवाई को जारी रखे हुए है, उसे स्पेन ‘नरसंहार’ के रूप में देखता है। सांचेज ने इजराइल पर लगाए गए स्पेन के हथियार प्रतिबंध का भी उल्लेख किया। 


स्पेन पहले ही इजराइल को हथियारों की बिक्री और सैन्य उपकरणों के व्यापार पर प्रतिबंध को कानूनी रूप दे चुका है। सांचेज ने संयुक्त राष्ट्र में इस नीति को दोहराते हुए गाजा में नागरिकों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन पर जोर दिया। 


उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और वीटो व्यवस्था खत्म करने की भी वकालत की।

Post a Comment

Previous Post Next Post