आइची-नगोया। एशियाई खेल 2026 में भारत ने गुरुवार को दो और पदक अपने नाम किए। रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किलोग्राम सांडा वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने पुरुष डबल स्कल्स में कांस्य पदक हासिल किया।
रोशिबिना देवी को फाइनल में चीन की झांग शियाओयू से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों राउंड में भारतीय खिलाड़ी 5-0 के अंतर से पीछे रहीं। इसके साथ ही रोशिबिना ने लगातार दूसरे एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया है। इससे पहले 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों में भी उन्होंने रजत जीता था।
रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुष डबल स्कल्स फाइनल में 6:13.25 का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। चीन के यी शूदी और नी यीदे ने स्वर्ण, जबकि उज्बेकिस्तान के मेखरोजबेक मामातकुलोव और पावेल सोरिन ने रजत पदक जीता। भारतीय जोड़ी रेस के शुरुआती हिस्से में दूसरे स्थान पर थी, लेकिन अंतिम चरण में चीन और उज्बेकिस्तान की जोड़ियों से पीछे हो गई।
इन दो पदकों के साथ भारत की एशियाई खेल 2026 की पदक तालिका में एक स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य समेत कुल 14 पदक हो गए।

Post a Comment