2 अक्टूबर से मार्च, 6 को आयोग तक प्रदर्शन; 1 नवंबर को बड़ी रैली
नई दिल्ली | बौद्धिक प्रतिकार
चुनाव आयोग और मतदाता सूची के SIR को लेकर INDIA गठबंधन ने अब सड़क पर उतरने का फैसला किया है। 30 सितंबर की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी दल मिलकर चुनाव आयोग के खिलाफ लड़ेंगे।
गठबंधन ने 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर के जिलों में ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ का ऐलान किया है। 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसद चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च करेंगे। इसके बाद 1 नवंबर को दिल्ली में बड़ी रैली प्रस्तावित है।
खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। विपक्ष SIR और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठा रहा है। चुनाव आयोग इन आरोपों को खारिज करते हुए अपनी प्रक्रिया को वैधानिक बता चुका है।

Post a Comment