Top News

पूर्व CM भूपेश बघेल पर भाजयुमो नेता की कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, कांग्रेस ने मांगी FIR



छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक पोस्ट ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। आरोप है कि भाजयुमो पखांजूर मंडल के उपाध्यक्ष ने अपने फेसबुक अकाउंट से यह पोस्ट की। पोस्ट सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। 



कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भिलाई-चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए भिलाई-3 थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर संबंधित भाजयुमो नेता के खिलाफ FIR दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।


कांग्रेस नेताओं का कहना है कि संवैधानिक पद पर रह चुके पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी है। 


वहीं, छावनी क्षेत्र के सीएसपी प्रशांत सिंह के अनुसार पुलिस को शिकायत और पोस्ट के स्क्रीनशॉट मिले हैं। पुलिस संबंधित फेसबुक अकाउंट और पोस्ट की तकनीकी जांच कर रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है। 


फिलहाल विवाद का केंद्र कथित सोशल मीडिया पोस्ट है और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पोस्ट किसने की, उसकी वास्तविक सामग्री क्या थी और उसके आधार पर कौन-सी कानूनी कार्रवाई बनती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post