Top News

गंगा में पलटी नाव, BSF ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान; इलाज के बाद BGB को सौंपा

 

नई दिल्ली। गंगा नदी में नाव पलटने से संकट में फंसे 10 बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। स्वास्थ्य स्थिति सामान्य होने के बाद जरूरी कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (BGB) को सौंप दिया गया।



BSF के अनुसार, नदी में नाव पलटने की सूचना मिलते ही सीमा चौकी पर तैनात जवानों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। तेज बहाव के बीच जवानों ने सभी 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए ले जाया गया।


इलाज और आवश्यक जांच पूरी होने के बाद BSF ने 53 बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के जवानों को सभी 10 नागरिकों की सुरक्षित सुपुर्दगी की। दोनों देशों की सीमा सुरक्षा एजेंसियों के बीच निर्धारित प्रक्रिया के तहत यह कार्रवाई की गई।


घटना ने एक बार फिर गंगा नदी में नाव संचालन और सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, BSF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और सभी लोगों की जान बच गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post