Top News

अमित शाह ने प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से की मुलाकात, भारत-आगा खान नेटवर्क सहयोग पर चर्चा



नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की। आगा खान पंचम इन दिनों भारत के दौरे पर हैं और इस दौरान वह देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले 10 सितंबर को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। 


प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बैठक में भारत और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (AKDN) के बीच विकास सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई थी। इसमें कृषि, ग्रामीण विकास और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़े क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। 


प्रिंस रहीम आगा खान पंचम इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम हैं। भारत यात्रा के दौरान उनकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम बताया गया है। 


आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, संस्कृति और सामाजिक विकास से जुड़े कई क्षेत्रों में लंबे समय से काम करता रहा है। ऐसे में अमित शाह और प्रिंस रहीम आगा खान की मुलाकात को भारत और आगा खान संस्थाओं के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post