पटना। वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्कृतिकर्मी प्रेम कुमार को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ का ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह जिम्मेदारी संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने उन्हें सौंपी है। उनके मनोनयन पर पत्रकारिता, कला, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रेम कुमार लंबे समय से पत्रकारिता के साथ कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन की कला एवं संस्कृति संबंधी गतिविधियों को देश-विदेश में विस्तार मिलने की उम्मीद जताई गई है। कलाकारों, संस्कृतिकर्मियों और रचनात्मक विधाओं से जुड़ी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें मंच उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जाएगा।
अपने मनोनयन पर प्रेम कुमार ने ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के प्रति आभार जताया। उन्होंने संगठन की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन और सीएफओ निष्का रंजन का भी विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ महत्वपूर्ण दायित्व भी है, जिसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से करेंगे।
उन्होंने कहा कि लोक कला, साहित्य, संगीत और रंगमंच सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं को बढ़ावा देने तथा देश-विदेश में रहने वाले कायस्थ समाज की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने के प्रयास किए जाएंगे। नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना भी प्राथमिकता होगी।

Post a Comment