Top News
Loading...

A.K फिर बना AAP का राष्ट्रीय संयोजक, 23 सदस्यीय टीम में मान और सिसोदिया समेत ये चेहरे



नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने चुनावी तैयारियों के बीच अपने संगठन का नया ढांचा खड़ा कर दिया है। बुधवार को हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से फिर राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। वर्चुअल बैठक में 330 सदस्यों ने हिस्सा लिया। पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी बरकरार रखी गई है।


सबसे अहम बदलाव 23 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दिखाई दिया। इसमें अरविंद केजरीवाल, आतिशी, आदिल अहमद खान, अनुराग ढांडा, भगवंत मान, दिलीप पांडे, दुर्गेश पाठक, गोपाल इटालिया, गोपाल राय, रानी अग्रवाल, हरपाल सिंह चीमा, मनीष सिसोदिया, मोहम्मद इरशाद, एनडी गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रीति शर्मा मेनन, पृथ्वी रेड्डी, राखी बिरला, बिभव, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन, शैली ओबेरॉय और राजबीर शामिल हैं।


संगठन में पंजाब को मिले वजन पर भी नजर टिकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति में भी शामिल किया गया है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब पंजाब विधानसभा चुनाव सामने हैं और AAP को सत्ता बचाने के लिए बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस से भी चुनौती मिल रही है।


दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद केजरीवाल के सामने अब पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर फिर सक्रिय करने की चुनौती है। नई टीम में पुराने भरोसेमंद चेहरों के साथ राज्यों के नेताओं को जगह देकर AAP ने संकेत दिया है कि अगला दौर संगठन विस्तार और चुनावी वापसी पर केंद्रित रहेगा।

Post a Comment

और नया पुराने