Top News

भोपाल भाजपा में नई टीम, 90 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

 

स्थायी आमंत्रितों में पचौरी, सारंग, गौर, शर्मा और सबनानी समेत कई बड़े नाम


भोपाल। राजधानी में भाजपा संगठन ने देर रात जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी। नई कार्यसमिति में 90 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है, जबकि 23 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य और 21 कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। सूची सामने आते ही भाजपा के भीतर नई टीम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।



जिला कार्यकारिणी में संगठन से लंबे समय से जुड़े और अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। इनमें मनोज राठौर, मनोज राजू अनेजा, राजेश खटीक, महेश जोशी, दिनेश पांडे, अनुषा सिंह रघुवंशी, पूजा भारद्वाज, विकास शर्मा ‘बंटी’, सुमत कुमार जैन और सुनील व्यास सहित कई नाम शामिल हैं।


सबसे ज्यादा राजनीतिक चर्चा स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची को लेकर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को इसमें महत्वपूर्ण स्थान मिला है। पचौरी लंबे समय तक कांग्रेस में सक्रिय रहे और बाद में भाजपा में शामिल हुए थे। उनके अलावा रघुनंदन शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, विधायक कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। ध्रुवनारायण सिंह, महापौर मालती राय, राहुल कोठारी और सुमित पचौरी के नाम भी सूची में हैं।


वहीं 21 विशेष आमंत्रित सदस्यों में कृष्णमोहन सोनी, हीरेन्द्र बहादुर सिंह ‘हीऊ’, अनिल अग्रवाल ‘लिली’, नेहा बग्गा, भक्ति शर्मा, सतीश विश्वकर्मा और संदीप बाथम समेत अन्य कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।


नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और सक्रिय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के जरिए भाजपा ने संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक और मजबूत करने का संकेत दिया है। अब असली परीक्षा इस टीम की जमीनी सक्रियता और आगामी चुनावी गतिविधियों में दिखाई देगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post