Top News

दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले प्रधानमंत्री होंगे लॉरेंस वोंग, ट्रंप से करीब 7 गुना ज्यादा होगी सैलरी

 

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की सैलरी में बड़ा इजाफा होने जा रहा है। 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए वेतन ढांचे के तहत उनकी सालाना आय 22 लाख सिंगापुर डॉलर से बढ़कर 36 लाख सिंगापुर डॉलर हो जाएगी। यह करीब 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग ₹26 करोड़ से अधिक बैठती है। 



इस बढ़ोतरी के बाद वोंग दुनिया के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले राजनीतिक नेताओं में शीर्ष पर होंगे। तुलना करें तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वार्षिक वेतन 4 लाख डॉलर है। नए वेतन पैकेज के आधार पर सिंगापुर के प्रधानमंत्री की आय अमेरिकी राष्ट्रपति के वेतन से करीब सात गुना होगी। 


सिंगापुर सरकार का तर्क है कि राजनीतिक नेतृत्व का वेतन निजी क्षेत्र में शीर्ष स्तर की कमाई से जुड़ा होना चाहिए, ताकि योग्य लोगों को राजनीति में आकर्षित किया जा सके और भ्रष्टाचार को रोकने में मदद मिले। वहां वेतन तय करने के लिए देश के शीर्ष कमाई करने वाले लोगों की आय को एक प्रमुख मानक बनाया जाता है। 


हालांकि इतनी बड़ी बढ़ोतरी को लेकर सिंगापुर में बहस भी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री वोंग ने माना कि यह संवेदनशील मुद्दा है। उन्होंने घोषणा की है कि वेतन बढ़ोतरी से मिलने वाली अतिरिक्त राशि अगले पांच वर्षों तक दान करेंगे। 


दिलचस्प बात यह है कि सिंगापुर में मंत्रियों के वेतन में आखिरी बड़ी कटौती 2012 में हुई थी। अब 15 साल बाद पहली बार वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post