Top News

हांगकांग को 137 रन से रौंदकर भारत सेमीफाइनल में

 


दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रन बनाए, जिसके जवाब में हांगकांग की पूरी टीम 56 रन पर सिमट गई। 



भारत की जीत की सबसे बड़ी नायिका स्मृति मंधाना रहीं। उन्होंने महज 64 गेंदों में 124 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 18वां शतक है। इस पारी के दौरान मंधाना ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में मिताली राज को पीछे छोड़ दिया। 


भारत के 193 रन के जवाब में हांगकांग की बल्लेबाजी भारतीय स्पिनरों के सामने पूरी तरह लड़खड़ा गई। दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए, जबकि नंदिनी शर्मा, श्रीचरणी और प्रेमा रावत ने दो-दो विकेट चटकाए। हांगकांग 16.2 ओवर में 56 रन पर ऑलआउट हो गया। 


यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है और इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटाकर खिताब की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post