Top News

सिंहस्थ से पहले महू-उज्जैन की बंद चारों ट्रेनें चलाने की मांगDemand to run all four closed trains of Mhow-Ujjain before Simhastha

इंदौर। सिंहस्थ को देखते हुए महू-उज्जैन रेल मार्ग पर बंद पड़ी चार ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की मांग उठी है। पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य जगमोहन वर्मा ने इस संबंध में पश्चिम रेलवे, मुंबई के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर ट्रेनों का संचालन जल्द शुरू करने का आग्रह किया है।

वर्मा ने बताया कि वर्ष 2012-13 से गेज परिवर्तन के कारण डॉक्टर अंबेडकर नगर (महू)-उज्जैन रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद है। गेज परिवर्तन का काम पूरा हो चुका है, इसके बावजूद इस मार्ग की तीन और उज्जैन-खंडवा मार्ग की एक ट्रेन अब तक शुरू नहीं की गई है।


उन्होंने कहा कि आगामी सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के उज्जैन और इंदौर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए बंद ट्रेनों का संचालन सिंहस्थ से पहले शुरू किया जाना जरूरी है।


वर्मा ने रेलवे से मांग की है कि इन चारों ट्रेनों को पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पुनः संचालित किया जाए, ताकि यात्रियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल सके।


उन्होंने इस मामले में इंदौर सांसद शंकर लालवानी का भी ध्यान आकर्षित करते हुए रेलवे प्रशासन से शीघ्र निर्णय कराने का आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post