Top News

मयंक नगर पुलिस कॉलोनी में रोपे 101 फलदार पौधे101 fruit trees planted in Mayank Nagar Police Colony

उज्जैन। सेवा सप्ताह के तहत मयंक नगर पुलिस कॉलोनी परिसर में 101 फलदार पौधों का रोपण किया गया। जिला समन्वयक सेवा सप्ताह एमजेएफ लायन सुभाष चंद्र दुबे के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में आम, जामफल, नींबू, जामुन और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।



कार्यक्रम में क्षेत्र चेयरपर्सन लायन संजीव गडकरी, लायंस क्लब उज्जैन के डॉ. गौतम शर्मा, पर्यावरण जिला समन्वयक सत्येंद्र श्रीवास्तव, एमजेएफ लायन जेपी पंचारिया, अतिरिक्त कैबिनेट कोषाध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट सचिव राकेश शर्मा, जोन चेयरपर्सन लायन प्रदीप निगम सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।


लायंस क्लब उज्जैन सूर मंदिर की चार्टर अध्यक्ष लायन सुरेखा दुबे, अध्यक्ष अनिल त्रिवेदी, सचिव प्रेमशंकर जायसवाल, कोषाध्यक्ष मुस्ताक पटेल सहित विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों ने पौधरोपण में भाग लिया। कार्यक्रम में करीब 50 लायंस क्लब सदस्यों की सहभागिता रही।


मयंक नगर पुलिस कॉलोनी के अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा सहित किशोर गुर्जर, अनिल पुरोहित, मोनू गुर्जर, दीपक, एडवोकेट प्रकाश चौहान, टीआई जगेत तथा कॉलोनी के महिला-पुरुष सदस्यों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।


आयोजकों ने कहा कि पौधरोपण का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ी के लिए हरित और स्वस्थ वातावरण तैयार करना है। फलदार पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी कॉलोनी के सदस्यों ने लेने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post