Top News

तेज बारिश में बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट पर फंसे 7 युवक, पुलिस-एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला7 youths stranded at Babajhiri picnic spot due to heavy rain, rescued safely by police and SDRF

भोपाल। तेज बारिश के बीच बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट पर फंसे सात युवकों को पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। घटना 11 अगस्त 2026 की दोपहर की है।



पुराने भोपाल के सात युवक पिकनिक मनाने के लिए कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के फाटापान स्थित बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे। दोपहर करीब 3 बजे हुई तेज बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों से पानी तेजी से नीचे आने लगा। देखते ही देखते पिकनिक स्पॉट के आसपास पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि सातों युवक एक टीले पर फंस गए।


युवकों ने मोबाइल से अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। शाम करीब 7 बजे जानकारी मिलते ही कजलीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तेज बहाव के कारण पुलिस ने ग्रामीणों को सीधे टीले तक जाने से रोक दिया और एसडीआरएफ को सूचना दी।


पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने मिलकर टीले तक पहुंचने के तीन संभावित रास्तों की पहचान की। संयुक्त प्रयास के बाद सभी सात युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी युवक स्वस्थ बताए गए हैं।


भोपाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी, नाले और पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से पहले मौसम की जानकारी लें और प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज न करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post