खंडवा की नागचून पट्टी बनेगी मिनी एयरपोर्ट, नियमित उड़ान की उम्मीद
खंडवा। बौद्धिक प्रतिकार
करीब 85 साल पुरानी नागचून हवाई पट्टी को उन्नत कर मिनी एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने की तैयारी से खंडवा में हवाई कनेक्टिविटी की उम्मीद बढ़ी है। ब्रिटिश काल की यह हवाई पट्टी लंबे समय से सीमित उपयोग में रही है।
यदि योजना समयबद्ध तरीके से पूरी होती है तो खंडवा को इंदौर संभाग के हवाई संपर्क नेटवर्क में महत्वपूर्ण जगह मिल सकती है। इससे पर्यटन, व्यापार, उद्योग और चिकित्सा सेवाओं को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। ओंकारेश्वर और नर्मदा क्षेत्र तक पहुंच आसान होने से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।
हालांकि असली चुनौती केवल हवाई पट्टी के विस्तार की नहीं, बल्कि नियमित यात्री उड़ान शुरू करने की है। रनवे, टर्मिनल, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के साथ सरकार को यह भी स्पष्ट करना होगा कि यहां से नियमित विमान सेवा कब शुरू होगी।
खंडवा को अब घोषणा नहीं, उड़ान का इंतजार है।

Post a Comment