Top News

दतिया की हार के बाद भाजपा में मंथन तेज, क्या मध्य प्रदेश के मुखिया बदलने के बड़े फैसले की तैयारी?

 

प्रणव बजाज

मोदी के फैसले, मोहन यादव के नेतृत्व और नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने को लेकर सियासी बहस तेज; विपक्ष ने सरकार को घेरा, भाजपा ने समीक्षा की बात दोहराई।


भोपाल। दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। चुनाव परिणाम ने केवल एक सीट का समीकरण नहीं बदला, बल्कि सरकार, संगठन और नेतृत्व को लेकर नई बहस भी छेड़ दी है। वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने का निर्णय पहले से ही चर्चा में था, लेकिन हार के बाद यह मुद्दा और अधिक राजनीतिक महत्व का हो गया है।



राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति का हिस्सा था। ऐसे में उपचुनाव के नतीजों के बाद अब यह भी देखा जा रहा है कि क्या केंद्रीय नेतृत्व राज्य की राजनीतिक स्थिति की व्यापक समीक्षा करेगा।


विपक्ष का आरोप है कि सरकार के कामकाज, प्रशासनिक फैसलों, स्थानीय असंतोष और संगठनात्मक कमजोरियों का असर चुनाव परिणाम पर दिखाई दिया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए बदलाव की मांग की है। दूसरी ओर भाजपा ने हार के कारणों की समीक्षा और आत्ममंथन की बात कही है, लेकिन मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया है।


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि उपचुनाव के नतीजे अक्सर स्थानीय मुद्दों से प्रभावित होते हैं, इसलिए केवल एक चुनाव के आधार पर पूरे प्रदेश के राजनीतिक भविष्य का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। फिर भी यह परिणाम भाजपा के लिए एक स्पष्ट राजनीतिक चेतावनी माना जा रहा है और आने वाले समय में संगठन तथा सरकार दोनों के स्तर पर सुधारात्मक कदमों की चर्चा तेज हो सकती है।


क्या दतिया की हार के बाद केंद्रीय नेतृत्व करेगा बड़ा मंथन?

क्या नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने के फैसले की होगी समीक्षा?

क्या सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठेंगे?

क्या मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर उठ रहे सवालों का जवाब भाजपा संगठन देगा?

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आज मंगलवार को हाई लेवल समीक्षा बैठक होगी. बैठक में चुनाव से जुड़े करीब 20 नेताओं को बुलाया गया है, जिन्होंने चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी.

जनता का फैसला सर्वोपरिः CM मोहन

डरी हुई जनता क्या फैसला लेगी मोहन यादव का यादव का गुण्डा राज सभी जानते है। मोहन सरकार में जो भष्टाचार हुए है वह किसी भी सरकार में नहीं हुए हैं।

परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है और बीजेपी उसका सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी सीट बचाने में सफल रही, लेकिन बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में अपने वोट बढ़ाए हैं. वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि हार के हर पहलू की निष्पक्ष समीक्षा होगीसभी को मालूम है समीक्षा में क्या होना है फिर से भष्टाचार ? 

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी परिणाम के बाद कहा कि बीजेपी बांकीपुर और दतिया सीट पर नतीजों का गहन आत्ममंथन करेगी. उन्होंने आगे कहा, “हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता के साथ गहन आत्ममंथन करेंगे. साथ ही नए उत्साह और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को मजबूत करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post