Top News

निगम के उद्यान में जैन संत का अंतिम संस्कार, अनुमति पर उठे सवाल

इंदौर। बौद्धिक प्रतिकार



इंदौर के नेमीनगर स्थित आचार्य श्री विद्यासागर उद्यान में चातुर्मास के लिए ठहरे जैन संत संघ के एक क्षुल्लकजी के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार उद्यान परिसर में किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी निगम अधिकारियों को सुबह मिली, जिसके बाद उद्यान अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।


नगर निगम का कहना है कि अंतिम संस्कार के संबंध में उसे पूर्व सूचना या अनुमति नहीं दी गई थी। अधिकारियों ने मौके का पंचनामा तैयार कर मामला वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया है। अब आगे की कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के आधार पर होगी।


इधर जैन समाज की ओर से निगम को दिए गए पत्र में साधु परमेष्ठी की अंतिम क्रिया की पुरानी धार्मिक परंपरा का हवाला दिया गया है। समाज का कहना है कि संत की अंतिम क्रिया परंपरा के अनुसार की गई।


मामले में अब सवाल यह है कि क्या सार्वजनिक उद्यान में धार्मिक परंपरा के तहत अंतिम संस्कार किया जा सकता है और इसके लिए निगम की अनुमति जरूरी है या नहीं? निगम अधिकारियों के निर्णय के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post