Top News

नाना पटवारी से जुड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर शिकंजा

निखिल चौहान समेत चार गिरफ्तार, धम्मू भाट, योगेश राठी, सोनू शिंदे और बंटी असरानी की तलाश

इंदौर। बौद्धिक प्रतिकार

राजेंद्र नगर पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले की जांच में नेटवर्क से जुड़े निखिल चौहान, पिंकेश माहेश्वरी और निलेश बागड़ी समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने मनीष पमनानी को भी गिरफ्तार कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है।



डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक आरोपियों के मोबाइल की डिजिटल जांच और पूछताछ में ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े कई नए नाम सामने आए हैं। पुलिस अब धर्मेंद्र खिंची उर्फ धम्मू भाट, योगेश राठी, सोनू प्रीत शिंदे और बंटी असरानी की तलाश कर रही है।


पुलिस का दावा है कि सोनू प्रीत शिंदे की पहचान से ऑनलाइन सट्टेबाजी किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। उसकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज होने की जानकारी सामने आई है।


जांच में आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूर्व में सट्टेबाजी से जुड़े मामलों का रिकॉर्ड मिलने पर मामले में और गंभीर धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।


मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी का नाम भी जांच के दौरान चर्चा में आया है, हालांकि उपलब्ध जानकारी के अनुसार पुलिस ने उन्हें इस मामले में आरोपी नहीं बनाया है।


अब पुलिस की नजर इस बात पर है कि गिरफ्तार आरोपियों के पीछे सट्टे का असली संचालक कौन है और पैसे का नेटवर्क कहां तक फैला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post