Top News

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का पहला विदेश दौरा भारत होगा! बाढ़ के बीच वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के पहले विदेश दौरे को लेकर चल रही अटकलों पर अब बड़ा संकेत मिला है। नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री शाह की पहली विदेश यात्रा भारत की होगी। हालांकि यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है। वित्त मंत्री ने उम्मीद जताई कि यह दौरा इस साल के अंत से पहले हो सकता है। 



शाह के विदेश दौरे को लेकर पिछले कई महीनों से असमंजस बना हुआ था। भारत और चीन दोनों ने उन्हें अपने-अपने देशों की यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। अगस्त में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भी प्रधानमंत्री शाह को भारत आने का निमंत्रण दोहराया था। शाह ने उस समय कहा था कि वह उचित समय पर भारत की यात्रा करेंगे, लेकिन कोई तारीख घोषित नहीं की थी। 


अब नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बीच भारत-नेपाल संबंधों की अहमियत और बढ़ गई है। 26 अगस्त की आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाह से फोन पर बात कर संवेदना जताई और नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता देने का भरोसा दिया। भारत ने राहत सामग्री भी भेजी है और बचाव प्रयासों में सहयोग कर रहा है। 


सवाल सिर्फ दौरे की तारीख का नहीं है। शाह की भारत यात्रा नेपाल की नई सरकार की विदेश नीति का महत्वपूर्ण संकेत भी मानी जाएगी। भारत और चीन दोनों पड़ोसी देशों के साथ संतुलित रिश्ते रखने की कोशिश कर रहे शाह के लिए नई दिल्ली का पहला पड़ाव चुनना कूटनीतिक रूप से खास संदेश देगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post