Top News

मोदी ने नितिन नबीन की नई टीम को दिया मंत्र, अब भाजपा की नजर नई पीढ़ी पर

 


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम के साथ बैठक की। नई राष्ट्रीय टीम के गठन के बाद यह मोदी और नए पदाधिकारियों की पहली सामूहिक मुलाकात थी। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनता से सीधा संवाद बढ़ाने और आने वाली चुनावी चुनौतियों की तैयारी पर जोर रहा। 



इस बैठक का सबसे महत्वपूर्ण संकेत नई पीढ़ी, खासकर जनरेशन जेड, को पार्टी से जोड़ने की रणनीति रहा। भाजपा ने युवाओं से संवाद बढ़ाने के लिए विशेष दल बनाने का फैसला किया है। इसमें नितिन नबीन के साथ स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, गुजरात के मंत्री हर्ष संघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता शामिल हैं। पार्टी युवाओं की आकांक्षाओं और समस्याओं को समझकर उनके साथ लगातार संवाद स्थापित करने की तैयारी में है। 


नितिन नबीन की 65 सदस्यीय नई टीम में 51 नए चेहरे हैं। इससे भाजपा संगठन में अनुभव के साथ नई ऊर्जा और क्षेत्रीय संतुलन लाने का संदेश देने की कोशिश साफ दिखाई देती है। बैठक से पहले नबीन ने भी पदाधिकारियों से युवाओं के साथ लगातार संवाद बढ़ाने पर जोर दिया था।


मोदी ने बैठक के बाद इसे नए विचारों और नए दृष्टिकोणों से भरा संवाद बताया। पार्टी अब विश्वविद्यालयों, युवाओं और समाज के नए वर्गों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। साफ है कि भाजपा की अगली राजनीतिक रणनीति में केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपने साथ जोड़ना बड़ा लक्ष्य बन गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post