थाईलैंड के स्कूल में छात्र की गोलीबारी, शिक्षक समेत 2 की मौत, 15 घायल



बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तर में स्थित नॉनथाबुरी प्रांत के एक स्कूल में छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया।



घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे स्कूल परिसर तथा आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की और स्कूल भवनों में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर छिपे रहने तथा बचाव दल के निर्देशों का पालन करने को कहा।


घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर के उद्देश्य तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post