नई दिल्ली। ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर परिषद के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
रक्षा मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्र निर्माण, छात्र हितों की रक्षा, शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और युवाओं में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने परिषद के कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश का युवा वर्ग शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

Post a Comment