मेलबर्न। और के बीच मेलबर्न में हुई द्विपक्षीय वार्ता में आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई, व्यापार, निवेश, स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध केवल रणनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विश्वास और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने और किसी भी रूप में आतंकवाद को समर्थन न देने का संकल्प दोहराया।
प्रधानमंत्री ने बताया कि स्वच्छ ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला, परमाणु ऊर्जा सहयोग, रक्षा उत्पादन और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई गति देने पर सहमति बनी है। साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए व्यापक आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
दोनों नेताओं ने शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत बनाने पर भी सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ता आर्थिक सहयोग दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि को नई दिशा देगा।

Post a Comment