दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। मध्य प्रदेश की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी कर्मचारी और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी समर में औपचारिक रूप से प्रवेश कर लिया।
संजना सिंह लंबे समय से ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रही हैं। सरकारी सेवा से लेकर सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में उनकी पहचान रही है। अब उन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रखकर जनता के बीच अपनी दावेदारी पेश की है।
नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की मौजूदगी रही। संजना सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज के वंचित, उपेक्षित और ट्रांसजेंडर समुदाय की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाना है
दतिया उपचुनाव पहले ही भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है। ऐसे में संजना सिंह के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबले में नया राजनीतिक और सामाजिक आयाम जुड़ गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मतदाता इस नई दावेदारी को कितना समर्थन देते हैं।

Post a Comment