Top News

मॉनसून सत्र से पहले सियासी घमासान, सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का वॉकआउट

 

बागी सांसदों को आमंत्रित करने पर तृणमूल कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति


नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र से पहले आयोजित सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान कई विपक्षी दलों ने विरोध दर्ज कराते हुए वॉकआउट कर दिया।



संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सभी दलों से अपील की कि वे जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करें और मॉनसून सत्र को सुचारु रूप से चलाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सरकार सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए तैयार है।


उधर, तृणमूल कांग्रेस ने अपने बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में आमंत्रित किए जाने पर कड़ा विरोध जताया। पार्टी का कहना है कि जिन सांसदों के खिलाफ दल ने कार्रवाई की है, उन्हें आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में बुलाना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

मॉनसून सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक और जनहित से जुड़े मुद्दे सदन में ला सकती है, जबकि विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, चुनावी पारदर्शिता और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में सत्र के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखे राजनीतिक टकराव की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post