Top News

ईंधन और मजदूरी महंगी, एटीएम सेवा पर असर

 


चार राज्यों में नकदी आपूर्ति बाधित, बैंकों और सेवा प्रदाताओं के बीच नए समझौते की तैयारी



नई दिल्ली। ईंधन की बढ़ती कीमतों और मजदूरी लागत में इजाफे के कारण एटीएम में नकदी भरने (कैश लॉजिस्टिक्स) का काम प्रभावित हुआ, जिससे चार राज्यों में कई एटीएम पर समय पर नकदी नहीं पहुंच सकी। एक दिन की इस बाधा के कारण नियमित कैश रिफिल चक्र प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर एटीएम सेवाओं में रुक-रुक कर दिक्कतें सामने आईं।

उद्योग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, नकदी परिवहन करने वाली कंपनियां लंबे समय से सेवा शुल्क बढ़ाने की मांग कर रही थीं। उनका कहना है कि बढ़ती ईंधन लागत, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के कारण मौजूदा अनुबंधों पर काम करना आर्थिक रूप से कठिन हो गया है। इसी वजह से कुछ स्थानों पर नकदी आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई।

हालांकि, राहत की बात यह है कि निजी क्षेत्र के कई बैंकों ने सेवा प्रदाताओं के साथ अनुबंधों की दोबारा समीक्षा और सेवा शुल्क में संशोधन पर सहमति जताई है। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार से नकदी आपूर्ति का काम सामान्य होने की उम्मीद है और एटीएम सेवाएं धीरे-धीरे पूरी तरह बहाल हो जाएंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post