Top News

ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत की ट्रैवल एडवाइजरी, नागरिकों से जल्द देश छोड़ने की अपील

 

दूतावास ने कहा— अनावश्यक यात्रा टालें, ईरान में रह रहे भारतीय बरतें विशेष सावधानी


नई दिल्ली। ईरान में बिगड़ते सुरक्षा हालात और बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए नई यात्रा सलाह (ट्रैवल एडवाइजरी) जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से ईरान की यात्रा फिलहाल टालने और वहां मौजूद लोगों से उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों के माध्यम से अस्थायी रूप से देश छोड़ने पर विचार करने की अपील की है। 



दूतावास ने कहा है कि जो भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान में ही रहने का निर्णय लेते हैं, वे अत्यधिक सतर्क रहें, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सैन्य गतिविधियों वाले क्षेत्रों से दूर रहें। साथ ही विश्वसनीय समाचार स्रोतों और भारतीय दूतावास की सलाह पर लगातार नजर बनाए रखें। 


यह सलाह ऐसे समय जारी की गई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है और पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता गहरा रही है। कई देशों ने भी अपने नागरिकों के लिए यात्रा संबंधी चेतावनी जारी की है। 


भारतीय दूतावास ने किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिकों से दूतावास के हेल्पलाइन नंबरों और आधिकारिक माध्यमों के जरिए संपर्क बनाए रखने की भी अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post