Top News

जिला आबकारी विभाग, इंदौर

 

कलेक्टर महोदय *श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी* के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।जिसमे विभिन टीमों द्वारा इन्दौर जिले में भिन्न भिन्न स्थानो पे चेक पॉइन्ट बनाये गए ।


दिनांक 03.07.2026 को सुबह गश्त के दौरान शंका के आधार पर सुनीता पति रोहित बौरासी उम्र 39 वर्ष जाति पासी निवासी 25/1 विनोबा नगर, बड़ी ग्वालटोली इन्दौर की एक दोपहिया होंडा एक्टिवा स्कूटर क्रमांक MP09-UF-2975 की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक के बोरे में और गाड़ी की डिक्की में देशी मदिरा प्लेन बरामद की। उक्त मदिरा एवं प्रयुक्त दोपहिया वाहन को आबकारी विभाग द्वारा जप्त किया गया ,जप्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य कुल रुपये 83800/- है।

 आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया ।

जिला आबकारी विभाग, इन्दौर द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post