भुवनेश्वर। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे गहरे समुद्री मत्स्य संसाधनों के सतत एवं विनियमित उपयोग के लिए प्राधिकरण पत्र (लेटर ऑफ ऑथराइजेशन) जारी करने की राष्ट्रीय व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। साथ ही ओडिशा गहरे समुद्री मत्स्य मिशन (2026–2036) का भी उद्घाटन किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य गहरे समुद्र में वैज्ञानिक, नियंत्रित और टिकाऊ तरीके से मत्स्य पालन को बढ़ावा देना है, ताकि मछुआरों की आय बढ़े, समुद्री संसाधनों का संरक्षण हो और देश के मत्स्य क्षेत्र को नई दिशा मिल सके। सरकार का मानना है कि यह व्यवस्था समुद्री मत्स्य पालन को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाएगी।

Post a Comment