Top News

कोच्चि में आज संपन्न होगी ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक



 का समापन आज में होगा। बैठक में ब्रिक्स देशों की महिला मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि महिला सशक्तिकरण, आर्थिक भागीदारी, उद्यमिता, शिक्षा, डिजिटल समावेशन तथा नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।


बैठक का उद्देश्य ब्रिक्स देशों के बीच महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी सशक्तिकरण के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करना है। समापन सत्र में संयुक्त घोषणा-पत्र जारी किए जाने और महिला उद्यमिता, कौशल विकास तथा नवाचार को बढ़ावा देने के लिए साझा पहलों पर सहमति बनने की संभावना है।

भारत की अध्यक्षता में आयोजित यह बैठक ब्रिक्स देशों के बीच महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा समावेशी और सतत विकास के लिए साझा रणनीति तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post